Visitors have accessed this post 476 times.

सहपऊ क्षेत्र के गांव खोंडा निवासी करुआ खां (56) एवं उसके पुत्र शेरू खां (30) तथा करुआ के दमाद की रोड हादसे में मौत हो गयी। तीनों बाइक पर दिल्ली से घर वापस आ रहे थे। हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह के समय थाना नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन के पास हुआ था। उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक,
गांव खोंडा निवासी करुआ खां पुत्र छोटे खां के छाती में एक फुंसी हुई थी। उसने फुंसी का इलाज कई हॉस्पिटल में कराया जब वह ठीक नही हुई तो उसने 20 दिन पहले उसकी जांच एम्स दिल्ली में कराई । एम्स में उसे कैंसर घोषित कर दिया, साथ ही डॉक्टरों ने उसे कैंसर की अंतिम स्टेज बताकर उसे घर जाने के लिए कह दिया। उसे उसका पुत्र शेरू लेने के लिए पहुँच गया। गरीब होने के कारण उनके पास किराये के पैसे नही थे। इसलिए इन लोगों ने दिल्ली के मंगोल पुरी निवासी जीजा जलाउद्दीन से मदद करने के लिए कहा, जिसके बाद तीनों एक बाइक पर सवार होकर मंगलवार की सुबह चार बजे दिल्ली से बाइक पर गांव की ओर चल दिये। जैसे ही उनकी बाइक यमुना एक्सप्रेस वे के नौहझील थाने के माइल स्टोन के पास आई तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएचसी ले जाते समय उनकी मौत हो गयी। मौत की सूचना पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। यह खोंडा निवासी परिवार बहुत ही गरीब हालत में गुजर बसर कर रहा था। घर में एक ही कमाने वाला शेरू था। वह बुग्गी चलाकर अपने परिवार पालन पोषण करता था। वह भी तीन लड़के, एक लड़की और पत्नी को बेसहारा छोड़ गया है। उसका एक भाई दिव्यांग है, वह कुछ काम नही कर सकता है।

INPUT – Akhilesh kumar