Visitors have accessed this post 583 times.
सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी भाई बहन घर से पैदल दवा लेने को गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे। उसी दौरान भाई-बहन को एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर बहन की मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वही पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
ममता 18 वर्ष पुत्री जालिम सिंह निवासी गांव महमूदपुर थाना सिकंदराराऊ अपने छोटे भाई प्रवीण उम्र 12 वर्ष के साथ घर से गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने के लिए जा रही थी। जैसे ही दोनों भाई बहन गांव के बाहर मोड़ पर पहुंचे तभी तेज गति से आ रहे एक टाटा मैजिक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक टाटा मैजिक को छोड़कर फरार हो गया। टक्कर से दोनों भाई बहन घायल हो गए। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस गंभीर रूप से घायल ममता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लेकर आई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया।
(अनूप शर्मा)









