Visitors have accessed this post 729 times.

पीड़ित गाड़ी स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामजीलाल पुत्र सूरजपाल निवासी गांव गुलाबपुर ने रिपोर्ट में कहा है कि उसकी आयशर कैंटर गत गुरुवार को अलीगढ़ रोड पर पंत चैराहे के पास स्थित पेट्रोल पम्प के सामने खड़ी थी। तभी मौका पाकर अज्ञात चोर आयशर कैंटर को चुरा ले गए। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

(अनूप शर्मा)