Visitors have accessed this post 742 times.
सिकंदराराऊ – अलीगढ़ रोड स्थित गांव नगला हरी के समीप खेत की सिंचाई हेतु डीजल लेकर गांव लौट रहे बाइक सवार युवक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीररूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां से उसे अलीगढ़ रेफर किया है ।
(अनूप शर्मा)








