Visitors have accessed this post 516 times.

हाथरस – पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सिंह के निर्देशानुसार सासनी पुलिस ने बस स्टैंड व कोतवाली चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों की पुलिस ने जमकर क्लास ली। ट्रिपल ड्राइविंग, तेज रफ्तार और बिना हेलमेट के वाहन चालकों का चालान काटा गया। यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह दी।