Visitors have accessed this post 842 times.
सिकंदराराऊ : थाना हसायन क्षेत्र के गांव जरेरा में पांच दिन से बरसात न होने के चलते एक वृद्ध तप पर बैठा हुआ है। तप के चलते ग्रामीणों द्वारा भजन कीर्तन भी किया जा रहा है।
बता देकि क्षेत्र में बरसात न होने के कारण गांव जरेरा निवासी वृद्ध राधेश्याम ने संकल्प लिया कि जबतक बरसात नही होगी तब तक वह गांव में तप करते रहेंगे। वृद्ध गत पांच दिनों से तप पर बैठे हुए है। तप स्थल पर ग्रामीणों एवं महिलाओ द्वारा प्रतिदिन भजन कीर्तन दौर भी जारी है।
(अनूप शर्मा)









