Visitors have accessed this post 1005 times.
हाथरस : सासनी के विजयगढ़ मार्ग पर विजहारी स्थित पेठा फैक्ट्री के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
शमशेद पुत्र खच्ची खां निवासी गांव सितारी विजयगढ़ मार्ग सासनी से होते हुए अपने घर बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वह विजहारी स्थित पेठा फैक्ट्री के निकट पहुंच तो सामने से अा रह बाइक सवार समशेद की बाइक से टकरा गए। जिससे समशेद की बाइक रोड साइड जा गिरी और वह घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दि और मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस समशेद को घायल अवस्था में सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आई। जहां से घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया ।
(अनूप शर्मा)









