Visitors have accessed this post 846 times.
सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जलाल निवासी एक व्यक्ति के घर में चोरों ने धावा बोल दिया । चोर कमरे का दरवाजा काटकर प्रवेश कर गए और उसमें रखी नकदी एवं स्वर्ण आभूषण चुराकर ले गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
(अनूप शर्मा)









