Visitors have accessed this post 727 times.
सिकंदराराऊ : 10 माह पूर्व कस्बा के मोहल्ला निवासी एक महिला के घर में घुसकर दो जेठो ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। जब पीड़िता मामले की शिकायत करने को पति समेत आरोपियों के घर पहुँची तो वहाँ आरोपियों के परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी तथा बंधक बना लिया और उसके स्वर्ण आभूषण एवं नगदी छीन ली। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर तीन महिलाओं समेत आठ नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
(अनूप शर्मा)









