Visitors have accessed this post 724 times.
सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सरदार (कचौरा) निवासी एक व्यक्ति के घर से चार दिन पूर्व अज्ञात चोर स्वर्ण आभूषण चोरी कर ले गए। घटना में पीड़ित को गांव के ही कुछ लोगो पर शक था। बुधवार को गांव के ही दो लोग चोरी किए हुए माल को बेचने जा रहे थे। जिन्हें पीड़ित ने चोरी किए स्वर्ण आभूषणों समेत दबोच लिया और पुलिस के हबाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।
(अनूप शर्मा)









