Visitors have accessed this post 807 times.

सिकंदराराऊ : भाजपा की जिला मंत्री मीरा महेश्वरी के नेतृत्व में महिला मोर्चा के साथ जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर सभी महिलाओं ने भगवान कृष्ण का पूजन कर भगवान की बधाइयां गाई। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जमकर नृत्य किया और केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर भगवान के जन्म की बधाई दी। मीरा माहेश्वरी ने कहा भगवान श्री कृष्ण 16 कलाओं से परिपूर्ण है कृष्ण और राधा की संयुक्त शक्तियां जीवन को गतिमान बनाने की असीम ऊर्जा प्रदान करती हैं ।इसीलिए जन्माष्टमी पर संसार कृष्णमय हो जाता है। जन्माष्टमी पर पंचामृत का पान करने से पांच ग्रहों की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। इस अवसर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कमलेश शर्मा ,राधा गुप्ता, यशोदा वार्ष्णेय वार्ष्णेय, चंद्रप्रभा, शशि वाला ,पवन राघव ,सुशीला चौहान ,मीना माहेश्वरी ,शकुंतला वर्मा ,सरोज देवी ,लता रानी, वाला जैन, सोनम माहेश्वरी, अर्चना जैन ,प्रभा देवी, पुष्पा देवी, गीता चौहान, चंचल वार्ष्णेय,नीरू वार्ष्णेय, राजरानी ,राम सुमरनी आदि उपस्थित रहीं।

(अनूप शर्मा)