Visitors have accessed this post 348 times.

सिकंदराराऊ – कर्मयोग सेवा संघ की ब्लॉक सिकंदराराऊ की कार्यकारिणी की घोषणा संस्थापक / अध्यक्ष विवेकशील राघव की अनुशंसा पर महामंत्री संगठन प्रबल प्रताप सिंह द्वारा की गई।
कार्यकारिणी में अध्यक्ष कुलवीर यादव को तथा महामंत्री उमेश शर्मा को घोषित किया गया।
कोषाध्यक्ष के पद पर रामप्रताप चौहान, उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह पुंढीर, कृष्णा ठाकुर, रूपकिशोर शर्मा तथा सुखवीर सिंह राघव को घोषित किया गया। वहीं मंत्री पद पर योगेश कुमार, आशीष पुंढीर, ओमकुमार सिंह तथा विजय पुंढीर को नामित किया।
प्रचार मंत्री के रूप में ललित भारद्वाज, विनोद वर्मा, सुधीर शर्मा तथा विनोद राजपूत की घोषणा की गई। मीडिया प्रभारी का दायित्व पवन शर्मा को दिया गया। सलाहकार मण्डल में कृष्णवीर सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह पुंढीर, शेरपाल सिंह यादव, राजकुमार गुप्ता, उदयभान सिंह पुंढीर, सोमदत्त शर्मा, भूदेव राजपूत, विजयप्रताप सिंह पुंढीर की घोषणा की गई है।

(अनूप शर्मा)