Visitors have accessed this post 341 times.

हाथरस – स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं | जिसमें से 7 एक ही परिवार के हैं | मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार सासनी कस्बा के संजय कॉलोनी निवासी एक 65 वर्षीय महिला की कल देर रात ट्रू-नॉट मशीन द्वारा जांच की गयी थी | जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव मिली | जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इनके सभी परिजनों का सैंपल लिया।  जिसमें छह और परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई | इन सभी परिजनों का एंटीजन टेस्ट हुआ था | इनमें एक 67 साल की महिला, एक 26 साल का युवक, एक 26 साल की महिला, 22 साल की महिला, 48 साल का व्यक्ति व 14 वर्षीय बालक भी है | इसके अलावा सादाबाद के खरिया इलाके से एक 22 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है | मुरसान गेट इलाके से एक 59 साल के पुरुष पॉजिटिव मिले हैं | वही नगर के बगीची रग्गा पाठक इलाके से 47 वर्षीय महिला के आलावा जिला अस्पताल का एक 55 वर्षीय ड्राइवर भी पॉजिटिव पाया गया है |
    इनपुट –  अनूप शर्मा

यह भी पढ़े : सलमान खान की फिल्म राधे का रिलीज होने के बाद कैसा रहा परफॉर्मेंस

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave