Visitors have accessed this post 1170 times.

सिकंदराराऊ – हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव इटरनी में एक 35 वर्षीय युवक की राजवाहे में डूबकर मौत हो गई। राजवाहे में युवक का शव मिलने से गांव में हडकंप मच गया।
शुक्रवार को इंटरनी निवासी बंटू पुत्र जयवीर सिंह उम्र 35 वर्ष अपने घर से लकडी बीनने के लिए राजवाहे की तरफ चला गया था। जब शाम को बंटू अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों ने बंटू की तलाश शुरू कर दी। शनिवार की सुबह ग्रामीणों को राजवाहे में एक युवक का शव कूड़े में अटके हुए देखा। जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बंटू के परिजनों को दी। बंटू के परिजनों ने शव को निकाला। तो वह शव बंटू का होने के कारण घर के परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि बंटू को अक्सर दौरा पड़ने की शिकायत रहती थी। परिजनों ने युवक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया है। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
इनपुट – अनूप शर्मा