Visitors have accessed this post 1141 times.
सिकंदराराऊ – कस्बा के मोहल्ला रोशनगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से सनसनी मच गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ विवेक यादव के अनुसार मोहल्ला रोशनगंज के 5 लोग एक ही परिवार के कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिनमें दो महिलाएं शामिल है। एक महिला की उम्र 62 वर्ष है। अभी पॉजिटिव पाए गए लोग अपने घर पर ही हैं। प्रशासन उनको कोविड हास्पीटल ले जाने की तैयारी कर रहा है। उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा का कहना है कि मोहल्ला रोशनगंज में एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जिनकी जांच सिकंदराराऊ सीएचसी पर कराई गई थी। इस संबंध में रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार इलाके को हॉटस्पॉट किया जाएगा ।
इनपुट – अनूप शर्मा









