Visitors have accessed this post 1043 times.
सिकंदराराऊ – खेलकूद से हमारे शरीर का विकास होता है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से हम स्वस्थ्य भी रहते है। ग्रामीण अंचल में आज भी ऐसी प्रतिभाए है जो कि छुपी हुई है। ऐसी प्रतिभाओं को उभरकर आना चाहिए । उन्हें प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। जिससे क्षेत्र व गांव का नाम रोशन होता है। उक्त बातें भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के पुत्र हर्ष राणा ने क्षेत्र के गांव मनोरा में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए कही। इस दौरान आयोजको ने फूल मालाएँ पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर महेश पुंढीर , अनिल ठाकुर , राजकुमार सिंह (प्रधान), गिरीश पाल , उपेंद्र कुमार , विनय कुमार , कमल नयन वार्ष्णेय , शिव प्रताप सिसोदिया आदि लोग मौजूद थे।
इनपुट – अनूप शर्मा
यह भी पढ़े : सलमान खान की फिल्म राधे का रिलीज होने के बाद कैसा रहा परफॉर्मेंस
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









