Visitors have accessed this post 963 times.
जनपद बिजनौर में एक बार फिर गुलदार ने दस्तक दे दी है।शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव भिककावाला में देर रात किसान महिपाल की पशुशाला में बंधे पशुओं पर गुलदार ने हमला बोल दिया । गुलदार के हमले से एक पशु की मौत हो गई । जबकि दूसरा पशु गंभीर रूप से घायल हो गए । पीड़ित किसान महिपाल ने बताया कि वन विभाग की लापरवाही के कारण ही ये घटना हुई है ।कुछ दिन पूर्व गुलदार ने गांव में कई बकरियों को अपना निवाला बना लिया था ।उसके बाद भी वन विभाग को सूचना दी गई थी लेकिन वन विभाग की लापरवाह अधिकारी बिल्कुल भी सुध लेने के लिए तैयार नहीं है 6 माह पूर्व भी गुलदार के आतंक से जिले में 2 मौत हुई थी ।गुलदार के आतंक से गांव में भय का माहौल है ।लोगों का मानना है कि जल्द ही वन विभाग द्वारा गुलदार को नहीं पकड़ा गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
इनपुट – लोकेंद्र कुमार ।









