Visitors have accessed this post 1034 times.
आगरा । जग शांति फाउंडेशन की सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती प्रमिला शर्मा द्वारा एसएन मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स छात्रावास में जाकर छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया डॉ योगिता गौतम की जगन हत्या के बाद छात्रावास में असुरक्षा का माहौल था वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा छात्राओं को महिला कानूनों और सुरक्षा की जानकारी प्रदान की गई जेंडर सेंसटाइजेशन के विषय में चर्चा की गई लैंगिक उत्पीड़न लैंगिक हिंसा जैसे कई संवेदनशील मुद्दों पर अधिवक्ता ने छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया छात्राओं को जग शांति फाउंडेशन का हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध करवाया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसको उपयोग में ला सकें.
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमिला शर्मा लैंगिक उत्पीड़न जेनरेशन इक्वलिटी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राष्ट्रीय महिला आयोग एनसीडब्ल्यू के साथ मिलकर निरंतर काम कर रही हैं ।
INPUT – Mahipal singh









