Visitors have accessed this post 850 times.

हाथरस : जनपद में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं | जिले में देर शाम 10 के नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं | जिन में पांच एक ही परिवार के लोग हैं |
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात व हाथरस नगर के भूरपीर रामेश्वर मार्किट के पास रहने वाली 34 वर्षीय महिला डॉक्टर पॉजिटिव पाई गयी हैं | वहीं उनके 65 वर्षीय पिता, एक 34 साल की महिला, 8 वर्ष का बच्चा व 2 साल की बच्ची भी पॉजिटिव पाए गए हैं | यह सभी लोग आरटीपीसीआर में पॉजिटिव पाए गए हैं | बाकी के सभी लोग एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं | जिनमें मुरसान ब्लाक के नगला पदु में कल पॉजिटिव पाए गए युवक के 65 वर्षीय पिता भी पॉजिटिव पाए गए हैं | वहीं सहपऊ क्षेत्र के शेरपुर गांव के 60 वर्षीय पुरुष, सिकंदराराऊ के उमरावपुर गाँव निवासी 35 वर्षीय पति-पत्नी भी पॉजिटिव पाए गए हैं | इन्होने कासगंज में टेस्टिंग कराई थी, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है | इसके आलावा हाथरस से सटे आगरा रोड स्थित कलवारी गांव निवासी एक 33 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है |

(अनूप शर्मा)