Visitors have accessed this post 1187 times.

सिकंदराराऊ (हाथरस) : कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़िया खुर्द निवासी एक व्यक्ति के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण एवं नगदी पार कर ले गए। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।

गांव खेड़ीया खुर्द निवासी शशि पुत्र मिश्रीलाल गत रात्रि को अपने परिजनों के साथ घर की छत पर सो रहे थे । उसी दौरान देर रात्रि को अज्ञात चोर मौका पाकर घर में प्रवेश कर गए । चोर कमरे में रखे हुए बक्से का ताला तोड़कर लाखों की कीमत के स्वर्ण आभूषण एवं नगदी चोरी कर ले गए । आज सुबह जब परिजनों को घर में सामान बिखरा हुआ मिला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई । मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी ।

इनपुट : अनूप शर्मा

अपने क्षेत्र की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप , क्लिक करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp