Visitors have accessed this post 1378 times.

सादाबाद गुतहरा मार्ग पर गांव रहपुरा के पास स्थित देसी शराब के ठेके से अज्ञात चोर 22/23 अगस्त की रात्रि लाखों रुपए की करीब 30 पेटी देसी शराब और ₹500 की नकदी चोरी कर ले गए। इस मामले में सहपऊ कोतवाली में तहरीर भी दी गई है।
गांव गुतहरा निवासी मनोज पुत्र रोहतान शाह ने तहरीर में जानकारी देते हुए बताया कि उसके भाई की पत्नी भावना के नाम से देसी शराब का ठेका गांव के बाहर की बनी महेंद्र सिंह की दुकानों में स्थित है। 22/23 अगस्त की रात चोर छत काटकर दुकान में घुस आए और लगभग 30 पेटी देशी शराब और ₹500 चोरी कर ले गए। चोरों ने दुकान की दीवारों को भी तोड़ने का प्रयास किया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया।

INPUT – Akhilesh Kumar