Visitors have accessed this post 393 times.

आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती स्‍लीपर कोच बस में महिला यात्री से दुष्कर्म, बेहद शर्मनाक घटना, यूपी में अपराध अपने चरम पर, लोगों में नहीं है प्रशासन और पुलिस का डर. यह घटना सच में काफी डराने वाली आखिर कैसे इस राज्य की महिलाएं सुरक्षित रहें ?लखनऊ से दिल्ली जा रही एक स्‍लीपर काेच बस में शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सुबह एक यात्री ने महिला यात्री के साथ दुष्कर्म किया गया। यूपी डायल 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सवारियों को उतारकर पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना कराया है।

लखनऊ से शुक्रवार की रात को करीब 12 बजे 45 सवारियों को लेकर एआर 01 एल 1052 बस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस में दिल्ली के थाना बेगमपुर के रोहिणी इलाके की एक महिला भी बस में सवार हुई। महिला मध्य में लोअर सीट पर यात्रा कर रही थीं। सुबह करीब साढ़े सात बजे बस यमुना एक्स्प्रेस वे के मांट टोल से करीब पांच किलोमीटर पहले पहुंची थी। इसी दौरान बस में सवार यात्री रवि पुत्र राजकुमार निवासी उर्रा बाजार थाना मोतीपुर बहराइच महिला की सीट पर पहुंच गया और महिला को दबोच लिया।

रवि ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच महिला को शोर भी नहीं मचाने नहीं दिया। महिला ने यूपी 112 डायल पर कॉल करके यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस में अपने साथ हुए दुष्कर्म की सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। बस का पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। बस मांट टोल को क्रॉस कर चुकी थी। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर बस का पीछा करते हुए माइल स्टोन 65 पर पकड़ लिया.

आरोपित रवि को हिरासत में ले लिया गया। बस में सवार सभी 45 यात्रियों को उतार कर दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया, जबकि बस को जब्त कर लिया गया है। महिला ने रवि के खिलाफ थाना मांट में तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर आराेपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभ में आरोपित को बस में हेल्पर बताया जा रहा था, लेकिन पूछताछ के बाद स्थिति साफ हो गई कि आरोपित भी बस में यात्रा कर रहा था।

एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। महिला ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आरोपित ने उसके कपड़े उतारकर दौड़ती बस में उसके साथ दुष्कर्म किया। अलीगढ़ के गांव असपुर थाना बन्ना निवासी राजेश, कासगंज के गांव हरपालपुर निवासी शिवराम और बस चालक हर्ष विहार दिल्ली निवासी इंद्रपाल की मदद से वह थाने पहुंची।