Visitors have accessed this post 1390 times.

सासनी(हाथरस) : राष्ट्रीय राजमार्ग अलीगढ़ आगरा पर स्कूटी पर जा रहे मामा भांजी को ट्रक ने रौंदा भांजी की मौके पर मौत, मामा गंभीर घायल

आपको बता दें कि कंचन पुत्री विनोद कुमार ट्यूशन पढ़ने के लिए अजीत नगर गई थी , जब मामा शिवम पुत्र महेश चंद भांजी को ट्यूशन से बुला कर ला रहे था, उस दौरान स्कूटी में पेट्रोल कम होने की वजह से पेट्रोल डलवाने के लिए जब पेट्रोल टंकी पर जा रहे थे तब 14 नंबर भट्टे के समीप अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार मामा भांजी को रौंद दिया , जिससे भांजी कंचन की मौके पर ही मौत हो गई और मामा गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया है ।

इनपुट : आविद हुसैन

हाथरस की ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप , क्लिक करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp