Visitors have accessed this post 1093 times.

सिकंदराराऊ (हाथरस) : क्षेत्र के गांव बरतर खास में स्थित साधन सहकारी समिति की भूमि पर बाउंड्री वॉल का निर्माण चल रहा है जिस पर आरोपित कार्य नहीं होने दे रहे हैं। आरोपितों ने भूमि पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है । विरोध करने पर आरोपित सचिव को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे हैं । पीड़ित सचिव ने चार नामजदो के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

इनपुट : अनूप शर्मा