Visitors have accessed this post 702 times.

सिकंदराराऊ – हसायन पुलिस पिछले 3 दिनों से लगातार गांव सूसामई में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए प्रयास में जुटी हुई है। अब तक 3 दिन में पुलिस सिकंदराराऊ से तीन युवकों को पकड़ चुकी है। कस्बा के मोहल्ला करीमनगर में दबिश देकर पुलिस ने एक और युवक को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। हालांकि अभी तक पुलिस ने मामले का खुलासा नहीं किया है।

इनपुट -:अनूप शर्मा