Visitors have accessed this post 19 times.
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने हाथरस जिले की सिकंदराराऊ विधानसभा सीट से विजय कुमार शर्मा उर्फ बैंजो पंडित को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी के जिला महामंत्री एवं प्रभारी हाथरस निशांत उपाध्याय ने विजय कुमार शर्मा उर्फ बैंजो पंडित को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी की ओर से विजय कुमार शर्मा को सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी घोषित किए जाने को लेकर राजनीतिक गतिविधियों में भी चर्चा शुरू हो गई है। अब आगामी समय में क्षेत्र में उनकी चुनावी सक्रियता और पार्टी की रणनीति पर लोगों की नजर रहेगी।
INPUT – BUREAU REPORT











