Visitors have accessed this post 78 times.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी जी के आकस्मिक निधन पर विश्व हिंदू महासंघ परिवार हाथरस की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने माता सावित्री देवी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसी महान माता को कोटि-कोटि प्रणाम, जिन्होंने योगी आदित्यनाथ जी जैसे संस्कारवान और समर्पित व्यक्तित्व को जन्म दिया।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। माता जी के निधन से विश्व हिंदू महासंघ परिवार सहित पूरे देश में शोक की भावना व्याप्त है। श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार शर्मा, जिला प्रभारी विशाल वार्ष्णेय, सुधीर गुप्ता, संगठन मंत्री योगेंद्र वार्ष्णेय, शिक्षक संघ अध्यक्ष, जिला संरक्षक अनीता गोयल, प्रभारी राजकुमारी चौहान, उपाध्यक्ष बाला शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चौधरी हरजेंद्र सिंह, पुष्कर गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

INPUT – AMIT SHARMA











