Visitors have accessed this post 1470 times.
सिकंदराराऊ – कस्बा के पुरानी तहसील रोड पर बी आर सी के निकट एकादशी के अवसर पर श्री श्याम बाबा खाटू नरेश की भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों पर श्याम प्रेमियों ने भक्ति सरोबर में खूब गोते लगाए। सर्व प्रथम श्याम प्रेमी गौरव अग्रवाल ने परिजनों के साथ पूजा अर्चना की तथा ज्योत जलाई।
इस मौके पर गायक कलाकारों ने हारा हूँ बाबा पर तुझ पर भरोसा है, मेरी लाज रखना आदि मनोहारी भजन प्रस्तुत किये गए।
इस अवसर पर मयंक अग्रवाल, अरुण पचौरी, प्रकाश कश्यप, कौशल वार्ष्णेय, कमल वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, दिवांशु वार्ष्णेय, रिंकु वार्ष्णेय, हरिओम गोला, चेतन शर्मा, शेरा, हर्ष मलोनिया, उत्कर्ष पाठक आदि मौजूद थे।
input: अनूप शर्मा









