Visitors have accessed this post 598 times.
प्रेम प्रकाश मीणा का एक ही लक्ष्य है कि शहर में अवैध कब्जों को जल्द से जल्द कब्जा मुक्त कराना है।
समय को बिना देखे चल देते हैं अपनी टीम के साथ, और अवैध निर्माण कब्जा, संचालित फैक्टरीयों पर करते हैं छापामार कार्यवाही, शहर में छापामार कार्यवाही से अवैध कारोबारीयों में भी दहशत बन चुकी है प्रेम प्रकाश मीणा की अनोखी पहल।
आज भी नगरपालिका की टीम के साथ सुबह लगभग 8:00 बजे 7 साल से चलते आ रहे अवैध कब्जे को ध्वस्त किया गया – यह जमीन नगर पालिका चुंगी के नाम से दर्ज थी और 2013 से ही अनुबंध निरस्त होने के बावजूद भी 7 साल से कब्जा नहीं छोड़ा जा रहा था। यह मामला वार्ड नंबर 12 किले की खाई के पास का है।
पूरे शहर में ऐसी सात चुंगियां हैं जिन पर अवैध कब्जा है अभी तक तीन चुंगीयों को कब्जा मुक्त किया जा चुका है और बाकी सभी को नोटिस दिया जा चुका है अगले दो हफ्तों में बाकी चुंगीयों पर से भी अवैध कब्जे को हटाया जाएगा।

INPUT – गोविन्द कुमार शर्मा
यह भी पढ़े : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









