Visitors have accessed this post 781 times.
सिकंदराराऊ (हाथरस): हसायन थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर की आदित्य एनर्जी सोलर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड से ड्यूटी कर वापस आ रहे बाइक सवार 45 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीररूप से घायल हो गए। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने गार्ड को मृत घोषित कर दिया। गार्ड की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । वही पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली कार को चालक समेत दबोच लिया।
इनपुट : अनूप शर्मा









