Visitors have accessed this post 1162 times.

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के बूथ की रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से इलाके में शनशनी फैल गई । जिसके बाद स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुँच गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया है । बिजनौर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक की शिनाख्त अमित निवासी मोहल्ला सुभाष नगर नजीबाबाद के रूप में हुई है । फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और डॉग स्क्वायड की टीम मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

इनपुट -: लोकेंद्र कुमार ।