Visitors have accessed this post 2259 times.
सिकंदराराऊ : कोतवाली में तैनात एक 59 वर्षीय उपनिरीक्षक की कोरोना के चलते मौत हो गई। उपनिरीक्षक का उपचार आगरा के एक अस्पताल में 15 दिन से चल रहा था। उपनिरीक्षक की मौत से परिजनों में भारी कोहराम मच गया। उपनिरीक्षक की मौत होने से कोतवाली में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा समेत पुलिसकर्मियों ने मृतक उपनिरीक्षक को भावपूर्ण श्रंद्धाजलि अर्पित की।
input: अनूप शर्मा









