Visitors have accessed this post 223 times.

पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की अस्थियां विसर्जित करते उनके पुत्र
हरिद्वार में पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की अस्थि विसर्जित
उत्तम मिल उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह रहे मौजूद
नांगल सोती रविवार को हरिद्वार में पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की अस्थियां विसर्जित की गई। जिसमें उनके परिवार सहित जिला बिजनौर के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। उत्तम शुगर मिल बरकतपुर उपाध्यक्ष नरपत सिंह और पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह रविवार को पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की अस्थियां विसर्जित करने के दौरान हरिद्वार ब्रह्मा कुंड पर मौजूद रहे। नरपत सिंह के अनुसार 27 सितंबर को बीमारी के चलते जसवंत सिंह की मृत्यु हुई थी। इनके अनुसार जसवंत सिंह से उनका गहरा नाता था। जिसके चलते ही रविवार को हरिद्वार ब्रह्मा कुंड पर उनकी अस्थियां विसर्जित करने के दौरान वह वहां मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जसवंत सिंह के पुत्र भूपेंद्र सिंह ने विधि विधान पूर्वक अस्थियां विसर्जन कार्यक्रम को पूर्ण किया। इस दौरान दूरदराज से अनेक गणमान्य लोगों की यहां उपस्थिति रही।

इनपुट -:      लोकेन्द्र कुमार