Visitors have accessed this post 1023 times.
सासनी : 5 अक्टूबर। तहसील सासनी में स्टांप बिक्रेता वेलफेयरस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सटांप बैंडरों ने एसडीएम राजकुमार केा एक ज्ञापन सौंपते हुए स्टांप बैंडरों के नाम दुकान पट्टा आवंटन की मांग की है।
सौंमवार को एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में स्टांप बैंडरों ने कहा है कि हाथरस के सभी स्टांप बैंडर एक रूपया लगाकर स्टांप बेचते है। जब सरकार द्वारा एक प्रतिशत कमीशन मिलता है। वहीं ई-स्टांप जारी होने के बाद स्टांप बैंडर को ई-स्टांप करने के लिए कम्प्यूटर लैपटाॅप, प्रिंटर, इन्वेटर बिजली कनैक्शन आदि की आवश्यकता होती है। इन सभी सामान को सुरक्षित रखने के लि एतहसील परिसर में बैंडरों के नाम दुकान पट्टा आवंटन किया जाना अति आवश्यक है। बैंडरों ने कहा है कि ई-स्टांपिंग में एक प्रतिशत कमीशन भी दिया जाए। स्टांप बैंडर कल्याण अधिनियम भी बनाया जाए। इसके साथ स्टांप बैंडरर्स की सेवा शर्तें तय हो और उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इस दौरान एसोसियेशन अध्यक्ष चंद्रपाल शर्मा, दिनेश तौमर, ललित उपाध्याय, मुकेश वाष्र्णेय, वरूण शर्मा, गायत्री देवी, विपिन कुमार, देवेन्द्र तिवारी आदि मौजूद थे।
input: avid hussain









