Visitors have accessed this post 364 times.

फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पेशावर में हुआ था। उनका परिवार अगले साल 1947 में हुए विभाजन के बाद पेशावर से मुंबई आ गया था। उनके माता-पिता का नाम कमला और किशनचंद खन्ना था। अभिनेता राहुल खन्‍ना और अक्षय खन्‍ना विनोद के बेटे हैं। विनोद ने अपनी दो शादियां की थीं। विनोद खन्ना एक भारतीय अभिनेता और राजनेता हैं। कई बेहतरीन फिल्‍मों में काम करने के बाद जब उन्‍होंने राजनीति की ओर रुख किया तो वे वर्ष 1997 और 1999 में वे दो बार पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से भाजपा की ओर से सांसद चुने गए। 2002 में वे संस्कृति और पर्यटन के केन्‍द्रीय मंत्री भी रहे। और बाद में वे भारत के विदेश राज्‍य मंत्री भी बने।
फिल्‍मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिये दादा साहेब पुरस्‍कार एवं फिल्‍म फेयर का पुरस्‍कार भी दिया जा चुका है।

यह भी देखे : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp