Visitors have accessed this post 873 times.
सासनी : कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिस पर नाबांलिग दलित किशारी से दुष्कर्म करने का आरोप है।
जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक ने बताया कि रविवार की देर रात वह देदामई चैकी प्रभारी अवध नरायण द्विवेदी के साथ मय हमराह गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की मंगलायतन के निकट दुष्कर्म का आरोपी कहीं जाने की फिराक में खडा है। मुखबिर की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिजबान पुत्र अल्लानूर निवासी सिंर्घर बताया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली में नाबांलिग दलित किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज है। जिसमें वह वांछित था। पुलिस को आरोपी की तलाश थी।
input: avid hussain









