Visitors have accessed this post 1172 times.
सासनी : कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेंकिग अभियान के तहत पुलिस ने जलेसर मार्ग गंदे नाले के निकट से अबैध रुप से ले जा रहे देशी शराब के 22 क्वार्टर सहितं एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक के अनुसार सोमवार की सुबह वह एसआई विजय सिंह के साथ मय हमराह गश्त पर थे। तभी एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जगदीश पुत्र बनवारी लाल निवासी तिलौठी बताया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 क्वाटर अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने ओरापी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कारवाई की है।
input: avid hussain









