Visitors have accessed this post 603 times.

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में चल रही जांच के बीच ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ,दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को बुधवार को जमानत दे दी। न्यायालय ने इस मामले में अभिनेत्री के भाई शोविक चक्रवर्ती और ड्रग पेडलर अब्दुल बासित परिहार की जमानत याचिकाएं नामंजूर कर दी। अदालत ने एक लाख रूपये के निजी बांड पर रिया को सर्शत जमानत दी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) ने सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से ड्रग्स दिये जाने के आरोप में रिया को आठ सितम्बर को गिरफ्तार किया था। अभिनेत्री को स्थानीय अदालत ने 14 दिनों न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।वह मुंबई की बाइकुला जेल में बंद थी। इससे पहले एनसीबी ने रिया और शोविक की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।

इनपुट -: ब्यूरो रिपोर्ट ।

यह भी देखे : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp