Visitors have accessed this post 643 times.
सासनी : 8 अक्टूबर। कोतवाली पुलिस ने एक हत्यारोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है, हत्यारोपी के खिलाफ हाथरस जंक्शन में अभियोग पंजीकृत है।
एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार पुलिस कप्तान विनीत जैसवाल के आदेशानुसार चलाए जा रहे अपराधी धडपकड अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बुधवार की देर रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव कटैलिया निवासी ललुआ उर्फ यतेनद्र पुत्र उदय सिंह के खिलाफ थाना जंक्शन में करीब दो वर्ष पूर्व हत्या का मामला दर्ज हुआ था। जिसे पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से जमानत पर आने के बाद वह न्यायालय द्वारा दी गई तारीखों पर हाजिर नहीं हुआ तो न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ बांरट जारी कर दिए जिसे लेकर एसआई आई शांति शरण यादव ने अपने हमराहों के साथ दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा है।
input: avid hussain









