Visitors have accessed this post 1562 times.
सिकंदराराऊ : हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के राशन डीलर के द्वारा राशन उपभोक्ताओं को राशन सामिग्री के साथ वितरण किए जाने के लिए आए चना को कम दिए जाने के बाद राशन डीलर के द्वारा बचे हुए दो कुंतल के करीब राशन के चना को बेचने के लिए एक टैक्टर में आलू के बोरे के नीचे दबाकर ले जा रहा था। जब गांव पिछौंती के ग्रामीणों को राशन डीलर के द्वारा राशन के चना के बोरे आलू से भरे हुए टैक्टर ट्राली में लादकर ले जा रहा था। तभी गांव पिछौंती के राशन उपभोक्ताओं के अलावा एक संगीता नाम के उपभोक्ता के द्वारा डायल 112 पर राशन के चना डीलर के द्वारा कालाबाजारी हेतु ले जाए जाने की सूचना दी गई। डायल 112 पुलिस टीम ने टैक्टर का पीछा करते हुए आलू के बोरे से लदे हुए टैक्टर ट्राली को रोककर कोतवाली ले आए।
input : अनूप शर्मा









