Visitors have accessed this post 1244 times.

सिकंदराराऊ : शारदीय नवरात्र के चौथे दिन माँ कुष्मांडा देवी की घर घर में आराधना की गई। कस्बा के देवी मंदिरों पर पूजा अर्चना करने को भोर से ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कस्बा के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्धपीठ माँ पथवारी मन्दिर पर माता रानी के दर्शन करने को भोर से ही देवी भक्तों का तांता लगा रहा। देवी भक्तों ने उपवास रखकर घरों एवं मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक माता रानी की पूजा अर्चना की।

INPUT – अनूप शर्मा