Visitors have accessed this post 1052 times.

सिकन्दराराऊ : स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को मानसिक चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। चिकित्साधीक्षक डॉ विवेक यादव ने बुके भेंट कर उपजिलाधिकारी का स्वागत किया। शिविर में मानसिक रूप से पीड़ित लोगों को चिकित्सकों द्वारा परामर्श भी दिया गया।
इस मौके पर डॉ रजनीश यादव, डॉ संजय सिंह, डॉ मुकुंद मनोहर गुप्ता, डॉ रचना सिंह, राजकुमार सिंह, राकेश शर्मा, प्रमोद कुमार, जगदीश प्रसाद, सीताराम, रवि कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।

input : अनूप शर्मा