Visitors have accessed this post 1048 times.
सासनी : 9 नवंबर। कोतवाली पुलिस ने कोतवाली चैराहे पर क्षेत्राधिकारी रूचि गुप्ता के निर्देशन में वाहन चैकिंग अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व एसएचओ गौरव सक्सैना ने किया। चैराहे पर चले चैकिंग अभियान से वाहन चालकों में खलबली मच गई।
बता दें कि यातायात सप्ताह को लेकर पुलिस काफी जगह दिखाई दे रही है, कोतवाली चैराहे पर चलाए गये वाहन चैकिंग अभियान से वाहन चालकों में खलबली मच गई। चैकिंग पाॅइंट को देखकर वाहन चालक दूसरे रास्तों से वाहनो का निकालने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने इस बीच चालीस वाहनों के ई-चालान काटे इस दौरान कस्बा इंचार्ज जयदीप सिंह, एसआई शांतिशरण यादव, एसआई सोनम, एवं पुलिसकर्मी दिनेश कुमार, गौरव पुरी आदि मौजूद थे।
input : avid hussain









