Visitors have accessed this post 598 times.

सिकंदराराऊ : राष्ट्रीय विप्र एकता मंच की एक बैठक नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर आहूत हुई। जिसमें महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष एवं दिल्ली के प्रदेश संयोजक तथा प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों की घोषणा की गई। वहीं युवा मोर्चा की विधान सभा कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। बैठक की अध्यक्षता गिरजाशंकर उपाध्याय ने की एवं संचालन विष्णु कांत दीक्षित ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हर युग में समाज और धर्म की खातिर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी किया है। जब-जब वैदिक धर्म पर अतिक्रमण हुआ है। तो ब्राह्मण डटकर सामना करने के लिए खड़ा हुआ है। जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा है। जो भी अत्याचारी और आताताई हुए हैं। उन्होंने निश्चित ही ब्राह्मणों को निशाना बनाया है। आज भी हालात कुछ भिन्न नहीं है। देश में ब्राह्मण समाज उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। इसके विरुद्ध संगठन और जागरूकता की आवश्यकता है। ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न व शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विप्र एकता मंच ब्राह्मण समाज की लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है। अन्य युगों की तरह आज भी ब्राह्मण समाज एवं वैदिक धर्म पर अतिक्रमण हो रहा है। इसके लिए किसी के आने के इंतजार में नहीं बैठना होगा। बल्कि स्वयं जागरूक होकर समस्त ब्राह्मण समाज को संगठन मजबूत बनाना होगा और हर स्तर पर अत्याचार और उत्पीड़न का विरोध करना होगा। क्योंकि अत्याचार सहना भी अत्याचार करने के समान पाप होता है।
इससे पूर्व ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष विनीत राजेंद्र भट्ट एवं दिल्ली के प्रदेश संयोजक डॉ सीपी शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित भारद्वाज, हाथरस के जिला अध्यक्ष बौहरे अभिषेक शर्मा, हाथरस लोकसभा क्षेत्र युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र कौशिक, अलीगढ़ मंडल युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री आशीष शर्मा तथा राजस्थान के डूंगरपुर जिला अध्यक्ष अमित मेहता एवं बांसवाड़ा के जिला अध्यक्ष सुयश भट्ट को पदाधिकारी बनाए जाने की घोषणा की गई है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक चेतन शर्मा ,विजय वर्ती पाठक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, दुर्वेश पचोरी, राजू शर्मा, ऋषभ शर्मा, अंकुश पंडित, अशोक उपाध्याय, हर्षित शर्मा, विशाल पचौरी, कन्हैया पचौरी, अनन्य पाठक , मुकुल उपाध्याय, दीपांशु शर्मा,मन मोहन भारद्वाज, अश्वनी शर्मा, हर्ष त्रिगुणायत, राकेश शर्मा, अर्जुन उपाध्याय, कान्हा पंडित, अभिषेक पाठक, उत्कर्ष पाठक, रितिक पांडेय, देव शर्मा आदि मौजूद रहे।

input : अनूप शर्मा