Visitors have accessed this post 752 times.

सासनी : 9 नवंबर। कोतवाली पुलिस ने एसपी विनीत जैसवाल के आदेशानुसार तथा सीओ रूचि गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधी धडपकड़ अपराध नियंत्रण अभियान के तहत दो आईपीएल सटोरियों को गिरफ्तार कर सलाखांे के पीछे पहुंचाया है।
एसएचओ गौरव सक्सैना के अनुसार वह कस्बा इंचार्ज एसआई जयदीप सिंह तथा हमराह हैडकांस्टेबिल विनोद कुमार के साथ शांति व्यवस्था हेतु कस्बा में गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि लहौर्रा रोड स्थित कैला देवी गेस्ट हाउस के सामने प्लाट में कुछ लोग मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाकर हारजीत की बाजी खेल रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर सट्टा खेल रहे युवक भागने लगे पुलिस ने भी दौड लगाकर तथा आवश्यक बल प्रयोग कर भाग रहे दो युवकों को पकड लिया, एक युवक भाग जाने में कामयाब हो गया। दो युवकों को पुलिस कोतवाली ले आए। पुलिस ने दोनों युवकों से 4850 रूपये नगद तथा पर्चा सट्टा व डाॅटपेन व तीन मोबाइल एंड्राइड बरामद किए। पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृतकर न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में युवकों ने पुलिस को अपने नाम हेमंत पचैरी पुत्र संजय पचैरी निवासी दाऊजी मंदिर के पास पचैरी जनसेवा केन्द्र सासनी तथा देवेश चैधरी पुत्र राजकुमार चैधरी निवासी न्यू सब्जीमंडी गोपाल नगर सासनी बताया है वहीं पुलिस ने भागे हुए युवक का नाम अंकित वाष्र्णेय पुत्र विष्णु वाष्र्णेय निवासी कन्या इंटर कालेज के सामने सासनी बताया है।

input : avid hussain