Visitors have accessed this post 972 times.
आज वर्ल्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट एवं गौ सेवा धाम हॉस्पिटल के अध्यक्ष पंडित टीकाराम स्वामी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ शिष्टाचार व व्यावहारिक मुलाकात कर कर्मन कोटवन बॉर्डर पर स्थित देवी चित्रलेखा के सानिध्य में संचालित गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में हो रही बीमार गोवंश व अन्य पशु पक्षियों के इलाज की जानकारी दी । साथ ही उच्च स्तर पर गौ रक्षा और गौ संवर्धन के विषय पर चर्चा की ,ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित टीकाराम स्वामी ने बताया कि उनकी जेपी नड्डा के साथ यह मुलाकात बहुत खास रही हैं । उन्होंने नड्डा को ब्रजभूमि में संचालित ब्रजभूमि में हो रही गौ सेवा गोसेवा धाम के भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया हैं । साथ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत संघ चालक प्रदेश प्रमुख कुलभूषण आहूजा और संस्था के पीआरओ पुनीत गौड भी उपस्थित रहे ।

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










