Visitors have accessed this post 599 times.

कासगंज : मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने प्रदेश के सभी पार्टी कार्यकर्ता पर किसान विरोधी कानून को लेकर किसानों का समर्थन करने को कहा और किसानो के समर्थन में किसान यात्रा निकालने का आवाहन किया। जिसको लेकर पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने बताया की सुबह 7:00 बजे से ही मेरे घर पर पार्टी कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। और हमारे नेतृत्व में जो किसान यात्रा निकालनी थी। जिसको भी रोकने का काम किया गया। और देशभर मे जो भी लोग किसानों का समर्थन कर रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार किसानों के आंदोलन को रोकने की पुरजोर कोशिश कर रही है। पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सरकार की तानाशाही है। और यह लोकतंत्र की हत्या है। स्वतंत्र देश में अपनी बात को कहने का अधिकार अब नहीं बचा। योगी जी की पुलिस ने समाजवादी कार्यालय पर सुबह 7:00 बजे से ही घेराव करना शुरू कर दिया। हम चेतावनी देते हैं। कि योगी जी को जनता यह सब देख रही है। और सब कुछ समझ चुकी है। यह तानाशाही ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली और ऐसी तानाशाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और हम समाजवादी लोग जब जब मौका मिलेगा गरीब, कमजोर, किसान, नौजवान, बेरोजगार महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अत्याचार जैसी घटनाओं को लेकर सरकार से सवाल करते रहेगे। और जब भी मौका मिलेगा सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। पूर्व सांसद ने कहां कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का आज कन्नौज जाना था। और योगी जी के इशारे पर उन्हें लखनऊ में ही रोका जा रहा है। यह सत्ता का दुरुपयोग नहीं तो क्या है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सभी नेता और कार्यकर्ता हमारे अन्नदाता किसानों के साथ इस कानून का विरोध करते हैं। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जिला पंचायत सदस्य अब्दुल हाफिज गांधी, हरिओम शर्मा, लक्ष्मणसिंह यादव, बृजेश यादव पहलवान, मनोज यादव, देवेंद्र लोधी, रामनरेश यादव, ललित कुमार मिश्रा, अवधेश पाठक, विनीत सविता, अभय यादव, अजय यादव, सौरव यादव, अभिषेक यादव, देवेश यादव, अख्तर पठान, देवेंद्र यादव, विशाल कश्यप, अशोक यादव, रिंकू यादव, अवधेश यादव, आज हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।