Visitors have accessed this post 1371 times.

स्टारप्लस का चर्चित शो ‘मरियम खान-रिपोर्टिंग लाइव’ को अपनी कहानी और कलाकारों के अभिनय के कारण काफी तारीफें मिल रही हैं। नामचीन कलाकारों से सजे इस शो में जल्द ही जानी-मानी अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा नजर आने वाली हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी भूमिका आमिर खान के ‘तारे जमीं पर’ वाली होगी।

टिस्का, मरियम के स्कूल में आर्ट टीचर के रूप में नजर आयेंगी, जोकि पेंटिंग करने के तरीके को बहुत ही मजेदार बना देगी। यह कुछ ऐसी चीज है, जिसे मरियम वाकई बहुत पसंद करती है। हमने सुना है कि टिस्का को यह भूमिका पसंद आई है और वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

Input jay