Visitors have accessed this post 239 times.

सासनी : लढोटा मार्ग स्थित नगला सरदा में डेढ दशक पूर्व खींची गई एचटी लाईन में करंट नहीं दौड रहा। इन तारों को महिलाओं ने अपने कपडे सुखाने का साधन बना लिया है। मगर कभी गलती से इन तारों में करंट दौड गया तो कोई बडा हादसा हो सकता है। शायद इस ओर अफसरों की नजर नहीं है।
बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती क शासन काल में ऊर्जामंत्री रहे रामवीर उपाध्याय के कार्रकाल में विकास कर्राे के चलते नगला सरदा में भी एचटी लाईन खींच दी गई। कुछ दिनों इस दौरान इन तारों में करंट दौडा मगर कुछ समय बाद यह करंट अचानक टूट गया। और तब से आज तक यह तार करंट दौडने का इंतजार कर रहे है। वहीं लोग इन तारों से निकलने वाले करंट से घरों में रोशनी पाने का इंतजार कर रहे है। नगला सरदा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि डेढ दशक के बाद भी इन तारों में करंट नहीं दौडा है, कई बार लोगों ने विद्युत अफसरों से तथा तहसील दिवस में मौखिक और लिखित में शिकायत की है मगर किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान देने की कोशिश नहीं की है। अन्य लोंगो ने बताया कि यदि किसी प्रकार गलती से इन तरों में करंट आ गया तो बडा हादसा हो सकता है, लोगों ने अफसरों से इन तारों को दुरूस्त करने और इनमें करंट छोडने की उच्चाधिकारियों से शिकायत करने का मन बनाया है।

इनपुट :- आविद हुसैन