Visitors have accessed this post 1100 times.

एक अध्ययन में यह पाया गया है कि शादीशुदा लोगों को दिल की बीमारी और स्ट्रोक नहीं होता। ‘हार्ट’ नाम की पत्रिका में यह अध्ययन प्रकाशित हुआ है। शादीशुदा जिंदगी के प्रभाव पर पिछले शोधों को भी वैज्ञानिकों ने खंगाला और पाया कि जिन्होंने जीवनसाथी को हमेशा के लिए खो दिया था, तलाकशुदा थे या कभी शादी नहीं की थी, उनमें हृदय रोगों का खतरा ज्यादा था। करीब 80 फीसदी हृदय रोगों के पीछे उम्र, लिंग, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान और मधुमेह जैसे कारक जिम्मेदार होते हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि बाकी 20 फीसदी मामले क्यों सामने आते हैं।

ब्रिटेन की कीले यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यूरोप, स्कैंडिनेविया, उत्तरी अमेरिका, पश्चिम एशिया और एशिया के 42 से 77 साल की उम्र के करीब 20 लाख लोगों पर शोध किया। जिसमें खुलासा हुआ कि कुंवारों के बदले शादीशुदा लोगों में हृदय रोग का खतरा कम रहता है।

Input : mohit

यह भी पढ़े : सुबह खाली पेट चाय पीने से होने वाले नुकसान

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp